न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल मित्रा 29 सितंबर आसनसोल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से पश्चिम बंगाल में एक महीने तक चलाए जा रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को एक आंगनवाड़ी केंद्र में पहुंचकर मंत्री अजय पोद्दार ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों और स्थानीय लोगों से संवाद कर सेवा गतिविधियों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री अजय पोद्दार ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन से शुरू हुआ यह अभियान पूरे एक महीने तक विभिन्न चरणों में जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों में बच्चों से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें चित्रांकन सहित करीब 25 प्रकार की प्रतियोगिताएं, बच्चों के बीच पेंसिल और कॉपियों का वितरण तथा अन्य गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी बड़े स्तर पर कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।मंत्री ने कहा कि सेवा पखवाड़े का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करना है। इसके तहत चिकित्सा शिविर, स्वास्थ्य जांच, रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के जरिए लोगों में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भाव विकसित किया जा सकता है। समाज के प्रत्येक वर्ग को एक-दूसरे के सहयोग के लिए आगे आने की जरूरत है। जब लोग सामूहिक रूप से समाजहित के कार्यों में भागीदारी करेंगे, तो विकास की प्रक्रिया को भी गति मिलेगी।सेवा पखवाड़े के तहत आने वाले दिनों में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई।
अंगनवाड़ी से स्वच्छता अभियान तक, प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा का महीनेभर सेवा अभियान

