धनबाद में गूंजेगा बाबा साहेब का संदेश, 135वीं जयंती पर भव्य जोन स्तरीय समारोह आज

तहलका न्यूज 24 संवाददाता काजल राय चौधरी जामताड़ा। धनबाद में आज 14 अप्रैल 2026 को भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान विचारक और समाज सुधारक बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। बहुजन समाज पार्टी, झारखंड प्रदेश के धनबाद जोन इकाई के तत्वावधान में यह विशाल समारोह रणधीर वर्मा चौक के समीप आयोजित होगा, जिसकी शुरुआत दोपहर 12 बजे से होगी।इस भव्य आयोजन में धनबाद जोन के अंतर्गत आने वाले सभी 11 जिलों से पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और बाबा साहेब के अनुयायी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।जामताड़ा जिले में भी इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष आरिफ अंसारी के नेतृत्व में पिछले दो दिनों से प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जामताड़ा से सैंकड़ों के संख्या से अधिक कार्यकर्ता और समर्थक इस समारोह में भाग लेने के लिए धनबाद पहुंचेंगे।आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम न केवल बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा, बल्कि सामाजिक समरसता और समानता के संदेश को भी मजबूती देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *