न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल मित्रा 24 सितंबर बाराबनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत बाराबनी में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। बाराबनी मंडल-2 के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया।शिविर में करीब 50 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्त संग्रह की व्यवस्था में बाराबनी वॉलंटरी ब्लड डोनर्स सोसाइटी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।मंडल अध्यक्ष पिंटू बाउरी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जीएस मुन्ना तिवारी के प्रयास से रक्तदान शिविर को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। अभियान के तहत आगामी दिनों में करीब 10 से 12 कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है।उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को बड़ी बाइक रैली निकाली जाएगी। इसके अलावा चित्रकला प्रतियोगिता, पौधरोपण और अन्य सामाजिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों की जिम्मेदारी जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिक तथा मंडल अध्यक्ष सोना बनर्जी सहित संगठन के पदाधिकारियों को दी गई है।रक्तदान शिविर में विधायक अरिजीत रॉय के पिता अमल रॉय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मौके पर पिंटू बाउरी, जीएस मुन्ना तिवारी, रतन मंडल, वाइस प्रेसिडेंट अभि दास, प्रसेनजीत मंडल, सिंटू दास, हराधन माझी और बाराबनी मंडल के कन्वेनर सुप्रियो राय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान रक्तदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
सेवा संकल्प में रक्तदान का संदेश, बाराबनी में युवा मोर्चा के शिविर में उमड़ा उत्साह

