247 बालिका खिलाड़ियों ने वुशु लीग में दिखाया दमखम, आत्मरक्षा के साथ खेल प्रतिभा को मिला मंच

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 27 सितंबर जामताड़ा। नगर स्थित रजवाड़ी इंडोर स्टेडियम परिसर में झारखंड राज्य वुशु एसोसिएशन के निर्देश पर जामताड़ा जिला वुशु एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय अस्मिता वुशु लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के करीब 15 स्कूलों एवं विभिन्न क्लबों से जुड़ी 247 बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता का उद्घाटन जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता, समाजसेवी तरुण गुप्ता, सेंट एंथोनी स्कूल के निदेशक डॉ. चंचल भंडारी, जिला वुशु एसोसिएशन के निदेशक दीपक दुबे एवं डॉ. हृदयानंद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर आशा गुप्ता ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बालिकाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि आज बेटियां शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी लगातार आगे बढ़ रही हैं। वुशु जैसे खेल आत्मरक्षा के लिहाज से भी महत्वपूर्ण हैं, इसलिए बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेना चाहिए।समाजसेवी तरुण गुप्ता ने कहा कि जामताड़ा की बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं। वुशु प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन से यह स्पष्ट है कि आने वाले समय में जिले की बेटियां राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकती हैं।जिला वुशु एसोसिएशन के निदेशक दीपक दुबे ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग की खिलाड़ी भाग ले रही हैं। विभिन्न स्पर्धाओं में 11 स्वर्ण, 11 रजत और 22 कांस्य पदकों के लिए खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हो रहा है।आयोजन को सफल बनाने में महाप्रसाद दत्ता, राहुल सिंह, सूरज कुमार पासवान, भास्कर चांद, अमित राय, राजकुमार वर्मा, परिणीता सिंह, संजीव सेन, रितु गौराय, शांतनु सेन, विल्सन किस्कू, सोमनाथ दत्ता, आर्ग चटर्जी, मयंक पांडे, सुभदीप सरकार और मौसम कुमारी सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *