न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 29 सितंबर मिहिजाम। भारत माता मंडप, डाक बंगला में रविवार की शाम जन सेवा पार्टी सांस्कृतिक मंच की ओर से शहीद कमांडेंट प्रमोद कुमार स्मृति क्विज प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद कमांडेंट प्रमोद कुमार के चित्र तथा शहीद डीएसपी प्रमोद कुमार और शहीद कांस्टेबल परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन जन सेवा पार्टी के संयोजक राकेश लाल और मिहिजाम नगर परिषद के सिटी मैनेजर विजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बच्चों और विद्यार्थियों ने नृत्य व संगीत के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नृत्य में भाग ले चुकीं प्राची शर्मा, मिहिजाम के कलाकार गौतम, वीरेंद्र शर्मा, शमीम अंसारी और अमन अंत्रा ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग भर दिया।मुख्य अतिथि जेजेएस कॉलेज के प्राचार्य कृष्ण मोहन साह और सिटी मैनेजर विजय कुमार ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में ज्ञान, आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमता का विकास होता है। उन्होंने आयोजन के लिए जन सेवा पार्टी के कार्यकर्ताओं की सराहना की।विशिष्ट अतिथि ब्रिलिएंट एकेडमी के निदेशक डॉ कृष्ण कुमार द्विवेदी ने बच्चों को जीवन की चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने और लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। मौके पर धर्मेंद्र गुप्ता, आरएमयू के क्षेत्रीय अधिकारी एसएन सिंह, सीएलडब्ल्यू आरएमयू नेता राजेश बेनीवाल, वार्ड पार्षद मनीषा महतो व संजू महतो तथा समाजसेवी दर्शनलाल प्रभाकर, रंजू झा एवं प्रीति देवी मौजूद रहे।आयोजन में करीब 120 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संयोजक राकेश लाल ने स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने और भविष्य में इससे बेहतर कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम में पवन देव राय, छोटेलाल मंडल, भगवान प्रसाद राय, मंटू दास, विक्की साव, अमित वर्मन, जितेन मंडल, सामू दास, चंद्रशेखर साव, रोहन तुरी, सोनू पांडे, रोहित, अचिंतो मंडल, मो. रियाज आलम, रुकसाना और बबली मुर्मू समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शहीद प्रमोद कुमार की स्मृति में क्विज व सांस्कृतिक संध्या, 120 विद्यार्थियों को मिला सम्मान

