रजामडीह में जल निकासी को मिली नई राह, नवनिर्मित नाली का हुआ उद्घाटन

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 24 सितंबर जामताड़ा। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 रजामडीह में जल निकासी की समस्या से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। उज्जवल तूरी के घर से धर्मशाला तक निर्मित स्लैबयुक्त नाली का विधिवत उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता और वार्ड पार्षद शिखा रानी मंडल ने संयुक्त रूप से किया। नाली निर्माण पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखा गया।उद्घाटन के दौरान लोगों ने कहा कि बरसात के समय जलजमाव और पानी की निकासी की समस्या के कारण काफी परेशानी होती थी। नई नाली बनने से घरों और आसपास के इलाकों से पानी की निकासी सुचारु होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने विकास कार्य के लिए नगर पंचायत के प्रति आभार जताया।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान कराया जा रहा है। सड़क, नाली, स्वच्छता और जल निकासी जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में आगे भी कार्य जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास को कायम रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।समाजसेवी तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया जा रहा है। नाली बनने से जलजमाव की परेशानी कम होने के साथ लोगों को दैनिक जीवन में सुविधा मिलेगी।मौके पर उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील बाउरी, पार्षद पूनम देवी, सुनिका देवी, झंटु साव, अशोक कुमार साव, होरो गॉन और दीनबंधु सिंह सहित समाजसेवी सुभाष सिंह, अरबिंद साव, सजल दत्ता, आलोक किस्कू और मधु चंद्र समेत अन्य वार्ड पार्षद एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *