दोपहर बाद मंगलवार की साप्ताहिक बंदी के बीच भाजपा के झारखंड बंद का आह्वान, जामताड़ा में दोपहर बाद बंद कराए गए प्रतिष्ठान

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 11 अगस्त जामताड़ा। रांची में जेएसएससी, जेपीएससी एवं सीजीएल परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद का जामताड़ा में मिला-जुला असर देखने को मिला। खास बात यह रही कि मंगलवार को जामताड़ा बाजार में पहले से ही दोपहर बाद साप्ताहिक बंदी रहती है। ऐसे में भाजपा के बंद के प्रभाव को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।सुबह से दोपहर करीब 12 बजे तक जामताड़ा का मुख्य बाजार सामान्य दिनों की तरह खुला रहा। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में कार्यकर्ता बाजार में पहुंचे और दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद करने का आग्रह किया। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि दुकानदारों ने छात्रों के समर्थन में स्वेच्छा से दुकानें बंद कीं। हालांकि, स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा रही कि दोपहर बाद साप्ताहिक बंदी होने के कारण बाजार स्वत: बंद होता है।जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली से मेहनत करने वाले युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नौकरी की तैयारी कर रहे गरीब और मध्यमवर्गीय छात्रों के साथ अन्याय किया जा रहा है। भाजपा ने छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में बंद का आह्वान किया है।पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने कहा कि लगातार परीक्षा विवादों के कारण युवाओं में निराशा बढ़ रही है। भाजपा नेता माधव महतो ने रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जामताड़ा में शांतिपूर्ण तरीके से बंद कराया गया।बंद के दौरान भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे, जिला महामंत्री कमलेश मंडल एवं अभय सिंह, भाजपा नेता विनोद मंडल, महेंद्र मंडल, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, दिलीप हेम्ब्रम एवं सुजाता सिंह, संजू देवी, मितेश शाह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह, नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत, रंजीत तिवारी, जावेद अंसारी, अंजनी तिवारी, ब्रजेश राउत, प्रवीण मिश्रा और आकाश साव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।इधर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुबह से ही शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *