राज्य स्तरीय हॉकी चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे जामताड़ा के जूनियर खिलाड़ी, 16 सदस्यीय टीम जमशेदपुर रवाना

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 11 अगस्त जामताड़ा। नवल टाटा हॉकी झारखंड जूनियर राज्य स्तरीय हॉकी चैंपियनशिप 2026 में जामताड़ा के युवा हॉकी खिलाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए मंगलवार को जमशेदपुर के लिए रवाना हुए। पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में 12 से 14 अगस्त तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों की जूनियर बालक टीमें हिस्सा लेंगी।प्रतियोगिता के लिए हॉकी जामताड़ा ने 16 सदस्यीय टीम तैयार की है। टीम में सुरेश मरांडी, सोहेल मुर्मू, विकास मरांडी, बाबूश्वर हेम्ब्रम, देव हेम्ब्रम, संजीत सोरेन, अभिनाश हेम्ब्रम, मुन्ना मरांडी, मनोज मुर्मू, अरुण मुर्मू, राजकुमार हांसदा, रोहित सोरेन, राहुल हेम्ब्रम, सचिनदेव हेम्ब्रम, देवप्रकाश मरांडी और बिट्टू मुर्मू शामिल हैं। टीम मैनेजर सोनू मल्लिक भी खिलाड़ियों के साथ रवाना हुए। टीम ने टाटा-दानापुर एक्सप्रेस से जमशेदपुर के लिए प्रस्थान किया।हॉकी जामताड़ा के महासचिव डॉ. भास्कर चांद ने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता को लेकर नियमित अभ्यास किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ मैदान पर उतरेगी तथा जिले के लिए बेहतर परिणाम हासिल करेगी।टीम को हॉकी जामताड़ा के अध्यक्ष हरिओम, उपाध्यक्ष संजय परशुरामका, अनुप राय, ऋषिकेश सिंह, किरण मिश्रा, कोषाध्यक्ष संजीव सिंह सहित संगठन के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं। जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।जामताड़ा जिला ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक दुबे ने खिलाड़ियों को टीम भावना के साथ पूरी क्षमता से खेलने और दबाव की स्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखने की सलाह दी। मौके पर सोमनाथ दत्ता समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *