अस्मिता वुशु लीग में सामर्थ्य सेल्फ डिफेंस एकेडमी बनी ओवरऑल चैंपियन, बालिका खिलाड़ियों ने जीते 15 पदक

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 29 सितंबर जामताड़ा। नगर स्थित रजवाड़ी इंडोर स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय अस्मिता वुशु लीग प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। जामताड़ा जिला वुशु एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों एवं क्लबों से 247 बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।समापन समारोह में समाजसेवी विपिन दुबे मुख्य अतिथि तथा ज्ञान रेनू विद्या निकेतन के निदेशक श्यामल मंडल, जिला वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष महाप्रसाद दत्ता, खेल निदेशक दीपक दुबे और हॉकी जामताड़ा की उपाध्यक्ष किरण मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को स्मृति चिह्न प्रदान किए। पदक विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता में सामर्थ्य सेल्फ डिफेंस एकेडमी की बालिका खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक हासिल किए और ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं एडवर्ड इंग्लिश स्कूल दो स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक के साथ उपविजेता रहा। केंद्रीय विद्यालय ने एक स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। झारखंड आवासीय विद्यालय, करमाटांड़ चौथे स्थान पर रहा। ज्ञान रेनू विद्यालय और पीएम श्री कस्तूरबा विद्यालय, दुलाडीह क्रमशः पांचवें स्थान पर रहे।जिला वुशु एसोसिएशन के निदेशक दीपक दुबे ने बताया कि प्रतियोगिता खेलो इंडिया के तहत आयोजित की गई है। इसका उद्देश्य बालिका खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने और खेल के क्षेत्र में पहचान बनाने का अवसर देना है। सफल खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय अस्मिता वुशु लीग में जामताड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सचिव राहुल सिंह, कोषाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, परिणीता सिंह, सूरज कुमार पासवान, भास्कर चांद, शांतनु सेन, संजीव सेन, विल्सन किस्कू, मयंक पांडे, सुभदीप सरकार, देवाशी हेमरम, विजय तिवारी, अमित राय, रितु गौराय, मौसम कुमारी और अरघ चटर्जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *