गांधी जयंती पर एंबीशन प्वाइंट स्कूल में गूंजा अहिंसा और भाईचारे का संदेश

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 3 अक्टूबर मिहिजाम। पालबगान स्थित एंबीशन प्वाइंट स्कूल के परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या क्रांति कुमारी ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की। इस दौरान विद्यालय परिवार ने राष्ट्रपिता को श्रद्धापूर्वक याद किया।समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्या क्रांति कुमारी ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के जीवन और उनके विचारों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश और समाज को नई दिशा दी। उनके आदर्श आज भी लोगों को शांतिपूर्ण एवं जिम्मेदार जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं।उन्होंने विद्यार्थियों से समय के महत्व को समझने तथा उसका सदुपयोग करने की अपील की। प्राचार्या ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में समय का सही उपयोग भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बच्चों को आपसी मतभेदों को दूर रखते हुए मिल-जुलकर रहने, एक-दूसरे का सम्मान करने और समाज में भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों को गांधीजी के संघर्ष, सादगी और अहिंसा के सिद्धांतों के बारे में भी जानकारी दी गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बताया कि महापुरुषों के विचारों को केवल जयंती समारोह तक सीमित रखने के बजाय दैनिक जीवन में व्यवहार के रूप में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।मौके पर विद्यालय के सहायक शिक्षक अख्तर अंसारी, नासरीन परवीन, बीना कुमारी, रुखसाना खातून, नेहा बाउरी और नेहा कुमारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं प्रेरणादायी माहौल में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *