नवरात्र की पहली शाम गांधी मैदान में थिरकेंगे सैकड़ों कदम, जामताड़ा में होगा भव्य डांडिया महोत्सव

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 26 सितंबर जामताड़ा। शारदीय नवरात्र के शुभारंभ के साथ ही जामताड़ा में इस बार उत्सव का रंग और गहरा होने वाला है। 11 अक्टूबर को कलश स्थापना के दिन गांधी मैदान में भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। शाम सात बजे से रात 10 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में संगीत, नृत्य और पारंपरिक परिधानों के बीच शहरवासी नवरात्र का उल्लास मनाएंगे।आयोजन को लेकर शनिवार को डांडिया महोत्सव समिति की अध्यक्ष सह नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता के सरखेलडीह स्थित आवासीय कार्यालय में बैठक हुई। इसमें समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने तैयारियों की समीक्षा की। कार्यक्रम संयोजक तरुण कुमार गुप्ता समेत कई सदस्य बैठक में मौजूद रहे।आशा गुप्ता ने कहा कि जामताड़ा में पहली बार नवरात्र के अवसर पर इतने बड़े स्तर पर डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य मनोरंजन के साथ महिलाओं और पुरुषों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने विभिन्न महिला संगठनों और नृत्य-संगीत संस्थाओं से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।तरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भोजपुरी कलाकार शिल्पी राघवानी और सूरत की अर्चना गोस्वामी की टीम होगी। डांडिया बैंड के साथ कलाकार विशेष प्रस्तुति देंगे। आयोजन में करीब 300 एकल महिलाओं तथा 150 महिला-पुरुष जोड़ों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है।कार्यक्रम प्रभारी डॉ. चंचल भंडारी ने बताया कि महोत्सव को पारिवारिक स्वरूप दिया गया है और महिलाओं की भागीदारी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान रहेगा। समिति के संरक्षक राजा नित्यगोपाल सिंह ने अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने की अपील की।बैठक में राकेश दास, मनोज सिन्हा, चन्मय सरकार, भास्कर चंद सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *