न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल मित्रा 25 सितंबर रूपनारायणपुर। अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री और आपूर्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की खुफिया शाखा ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन आग्नेयास्त्र बरामद किए हैं। कार्रवाई सालानपुर थाना क्षेत्र के रूपनारायणपुर में हिंदुस्तान केबल्स इलाके के समीप की गई।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवकों की पहचान रूपनारायणपुर निवासी आरियान वाल्मीकि और सुमित गुप्ता के रूप में हुई है। खुफिया विभाग को पहले से सूचना मिली थी कि दोनों कथित तौर पर अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री और आपूर्ति से जुड़े गतिविधियों में शामिल हैं। सूचना की पुष्टि के बाद अधिकारियों ने हिंदुस्तान केबल्स संलग्न इलाके में निगरानी बढ़ाई और योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। इसी दौरान दोनों को पकड़ लिया गया।तलाशी के दौरान उनके पास से तीन आग्नेयास्त्र बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। हथियारों की बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ सालानपुर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस दोनों आरोपियों को शुक्रवार को आसनसोल अदालत में पेश कर जांच को आगे बढ़ाने और हथियारों के नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस अदालत से सात दिनों की हिरासत मांग किया।जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद हथियार कहां से लाए गए थे और इन्हें किसे सौंपने की योजना थी। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि क्या इस मामले के पीछे किसी बड़े हथियार आपूर्ति नेटवर्क की भूमिका है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले में और लोगों के नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
हथियारों की खेप पहुंचने से पहले पुलिस का शिकंजा, तीन आग्नेयास्त्रों के साथ दो युवक गिरफ्तार

