न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 25 अगस्त जामताड़ा। शहर के पुराने कोर्ट परिसर के सामने गांधी प्रतिमा के समीप तथा एसबीआई मुख्य शाखा के बगल में संचालित EFC रेस्टोरेंट में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर सोशल मीडिया पर एक मामला तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल शिकायत के बाद अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग से रेस्टोरेंट में जांच कराने की बात कही है।जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब एक से दो बजे के बीच एक ग्राहक चिकेन बिरयानी खाने EFC रेस्टोरेंट पहुंचा था। ग्राहक का आरोप है कि बिरयानी के साथ परोसे गए अंडे से दुर्गंध आ रही थी। शिकायत करने पर रेस्टोरेंट कर्मी द्वारा भी दुर्गंध की बात स्वीकार किए जाने का दावा ग्राहक ने किया है। इसके बाद ग्राहक ने अपनी बिरयानी में अंडा नहीं देने को कहा।ग्राहक के मुताबिक, बिरयानी परोसे जाने के बाद जब उसे बाउल से प्लेट में निकाला गया, तो दोबारा बिरयानी निकालने के दौरान बाउल के निचले हिस्से में काफी मात्रा में तेल दिखाई दिया। ग्राहक ने हाथ में चिपचिपाहट महसूस होने का भी दावा किया। पूरे घटनाक्रम के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होने की बात भी सामने आई है।हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। रेस्टोरेंट प्रबंधन की ओर से इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।मामले में अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने बताया कि रेस्टोरेंट में ग्राहकों को परोसे जाने वाले व्यंजनों और हाइजीन की जांच संबंधित विभाग द्वारा कराई जाएगी। जांच के बाद ही भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता से जुड़े आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।खाद्य प्रतिष्ठानों में भोजन की गुणवत्ता के साथ स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
EFC रेस्टोरेंट की बिरयानी पर उठे सवाल, एसडीओ अनंत कुमार बोले—व्यंजनों और हाइजीन की होगी जांच

