न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 27 अगस्त मिहिजाम। आम बागान स्थित दुर्गामंदिर परिसर में गुरुवार को हर वर्ष की परंपरा को कायम रखते हुए रक्षाबंधन का विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं उत्साह के साथ शामिल हुईं और झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का संदेश दिया।रक्षाबंधन के दौरान मंत्री की कलाई पर एक के बाद एक सैकड़ों राखियां बांधी गईं। राखियों से सजी उनकी कलाई कार्यक्रम का खास आकर्षण बनी रही। महिलाओं ने मंत्री को राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भी सभी बहनों का आभार जताते हुए उन्हें उपहार भेंट कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि “रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी के रिश्ते को मजबूत करने का पर्व है। क्षेत्र की बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मैं हमेशा उनकी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए खड़ा रहूंगा।”कार्यक्रम के दौरान आम बागान परिसर में उत्सवी माहौल बना रहा। महिलाओं के साथ स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजन में वर्षा, नूपुर सरकार, आलो मुखर्जी, प्रियंका दास, जॉली चक्रवर्ती, मोनिका चौधरी, बेबी पासवान, सरिता देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।इसके अलावा परवेज रहमान, अरुण दास, दानिश रहमान, यासर नवाज, जसवीर सिंह गांधी, राजू अंसारी सहित कई अन्य लोग भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। रक्षाबंधन के इस आयोजन ने क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की भावना को भी मजबूती दी।
सैकड़ों बहनों ने मंत्री इरफान अंसारी की कलाई पर बांधी राखी, आम बागान में दिखा भाई-बहन के स्नेह का अनूठा रंग

