छात्राओं पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का सरकार पर हमला, माधव चन्द्र महतो ने बोला तीखा हमला

न्यूज 61 लाइव संवाददाता अभिजीत चौधरी 12 अगस्त कुंडहित (जामताड़ा)। झारखंड लोक सेवा आयोग, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं पर रांची में हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने कुंडहित में प्रेसवार्ता आयोजित कर राज्य सरकार को घेरा। भाजपा नेता माधव चन्द्र महतो ने सरकार की कार्यशैली की कड़ी आलोचना करते हुए छात्र आंदोलन के प्रति संवेदनशीलता बरतने की मांग की।प्रेसवार्ता में माधव चन्द्र महतो ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर छात्र पिछले कई दिनों से गर्मी और बारिश के बीच आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय दमनात्मक रवैया अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों के साथ कंटीले तार, आंसू गैस, वाटर कैनन और बार-बार लाठीचार्ज जैसी कार्रवाई की गई, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करे।वहीं मनोज गौस्वामी ने कहा कि भाजपा छात्र-छात्राओं के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों की लड़ाई में आगे भी सहयोग करती रहेगी। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी छात्र सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, जिस पर सरकार को स्पष्ट निर्णय लेना चाहिए।प्रेसवार्ता में कुंडहित मंडल अध्यक्ष वरुण मंडल, बागडेहरी मंडल अध्यक्ष सुभद्रा बाउरी, गया प्रसाद मंडल, नोनी गोपाल गोराई, फुचु सिंह, रतनाकर माजी और निखिल माजी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *