चलती ई-बाइक का पिछला चक्का निकला, बाल-बाल बचा चालक; JVK Gamma की सुरक्षा पर उठे सवाल

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 2 अक्टूबर जामताड़ा। जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ से इलेक्ट्रिक बाइक की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। हेठ कर्माटांड़ निवासी अशोक कुमार मंडल ने दावा किया है कि बाबा ई-व्हीकल शोरूम से खरीदी गई उनकी JVK Gamma इलेक्ट्रिक बाइक चलते समय अचानक खराब हो गई और उसका पिछला चक्का निकलकर अलग हो गया। घटना के दौरान चालक बाल-बाल बच गया।पीड़ित के अनुसार वह बाइक लेकर सामान्य सड़क पर अपने निजी काम से जा रहे थे। सड़क पर किसी बड़े गड्ढे या अवरोध के बावजूद अचानक बाइक के पिछले हिस्से में खराबी आई और चक्का बाहर निकल गया। इसके बाद वाहन सड़क पर रुक गया। किसी तरह धक्का देकर बाइक को घर तक पहुंचाया गया।अशोक कुमार मंडल का आरोप है कि वाहन में लगातार छोटी-बड़ी तकनीकी समस्याएं सामने आती रही हैं। उनका यह भी कहना है कि घटना की जानकारी शोरूम और संबंधित पक्षों को देने के बावजूद उन्हें अपेक्षित समाधान या संतोषजनक सहायता नहीं मिली।मामले में वाहन की अधिकतम गति और पंजीकरण को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। पीड़ित पक्ष का दावा है कि बाइक करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलती है, लेकिन उसे नंबर प्लेट या पंजीकरण संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। हालांकि, वाहन की वास्तविक अधिकतम गति, उसका वाहन वर्ग और पंजीकरण की वैधानिक स्थिति की पुष्टि संबंधित परिवहन विभाग की जांच के बाद ही हो सकेगी।स्थानीय लोगों ने परिवहन विभाग से मामले की जांच कर वाहन के तकनीकी मानकों, बिक्री दस्तावेज और पंजीकरण की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। साथ ही कंपनी और डीलर से भी ग्राहक की शिकायत पर जवाब देने तथा वाहन की तकनीकी जांच कराने की मांग उठी है। हालांकि इस खबर में किए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि न्यूज 61 लाइव नहीं करती जांच के बाद की आरोपों की पुष्टि संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *