तिरंगे के रंग में रंगा मिहिजाम, सरकारी-गैरसरकारी संस्थानों में शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 15 अगस्त मिहिजाम। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिहिजाम शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। नगर के विभिन्न सरकारी एवं गैरसरकारी प्रतिष्ठानों, शिक्षण संस्थानों, राजनीतिक कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पूरे सम्मान एवं गरिमा के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तिरंगा फहराए जाने के साथ ही लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।स्वतंत्रता दिवस के मुख्य अवसर पर नगर परिषद कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। इसके अलावा थाना परिसर, पुराने नगर परिषद कार्यालय, शहीद स्थल और शहीद निर्मल महतो चौक सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर भी तिरंगा शान से लहराया गया। इंदिरा चौक तथा शहर के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े संस्थान भी स्वतंत्रता दिवस समारोह से अछूते नहीं रहे। जेजेएस इंटर एवं डिग्री महाविद्यालय सहित मिहिजाम के सभी सरकारी एवं गैरसरकारी विद्यालयों में ध्वजारोहण कर विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के नायकों और उनके बलिदान से परिचित कराया गया। कई विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।राजनीतिक दलों की ओर से भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। झामुमो, कांग्रेस और भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। वहीं गुडविल पार्क में भी तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।रेलवे परिसर में भी स्वतंत्रता दिवस का उत्साह देखने को मिला। रेलवे स्टेशन परिसर स्थित आरपीएफ, जीआरपी और स्टेशन प्रबंधक कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया।पूरे मिहिजाम में सुबह से ही देशभक्ति का माहौल बना रहा। जगह-जगह तिरंगे की शान और राष्ट्रगान की गूंज ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *