श्री श्याम मंदिर में भक्ति की बही गंगा, 51 जोड़ों ने किया सामूहिक महारुद्राभिषेक

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 25 अगस्त जामताड़ा। मिहिजाम रोड स्थित श्री श्याम मंदिर परिसर में मंगलवार को भगवान शिव की आराधना का भव्य आयोजन हुआ। मारवाड़ी युवा मंच, जामताड़ा के तत्वावधान में आयोजित महारुद्राभिषेक में श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ हिस्सा लिया। वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर का वातावरण शिवमय हो उठा।आयोजन के दौरान कुल 51 जोड़ों ने सामूहिक रूप से भगवान भोलेनाथ का महारुद्राभिषेक किया। निर्धारित धार्मिक विधि-विधान के साथ शिवलिंग का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से परिवार और समाज के सुख-शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष जतिन परसुरामका ने बताया कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने और समाज में आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। महारुद्राभिषेक में शामिल सभी जोड़ों ने श्रद्धा और आस्था के साथ अनुष्ठान को पूरा किया।पूजा के दौरान मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और शिवभक्तों के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं में आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।अध्यक्ष ने बताया कि महारुद्राभिषेक के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। वहीं, संध्या बेला में विशेष आरती का आयोजन होगा, जिसके साथ दिनभर चले धार्मिक कार्यक्रम का विधिवत समापन किया जाएगा।मारवाड़ी युवा मंच का यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता और आपसी सौहार्द का संदेश भी देता नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *