दुर्गापूजा से पहले जामताड़ा में महिलाओं के लिए नई सौगात, आशा साड़ी एवं लहंगा एक्सक्लूसिव शोरूम का हुआ शुभारंभ

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 25 अगस्त जामताड़ा। दुर्गापूजा के आगमन के साथ ही जामताड़ा शहर में महिलाओं की खरीदारी के लिए एक नया आकर्षण जुड़ गया है। जामताड़ा थाना के समीप आशा साड़ी एवं लहंगा एक्सक्लूसिव शोरूम का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। जामताड़ा नगर पंचायत की अध्यक्ष आशा गुप्ता ने फीता काटकर नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इस दौरान शहर के लोग, ग्राहक और गणमान्यजन मौजूद रहे।शोरूम में महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक परिधानों के साथ आधुनिक फैशन का शानदार मेल देखने को मिल रहा है। यहां साड़ियों और लहंगों की विभिन्न डिजाइन एवं रेंज के अलावा ज्वेलरी ऑर्नामेंट्स का भी आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। दुर्गापूजा सहित आगामी त्योहारों को देखते हुए प्रतिष्ठान में नए ट्रेंड और डिजाइन वाले परिधानों को विशेष रूप से शामिल किया गया है।नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने बताया कि जामताड़ा में यह आशा साड़ी एवं लहंगा का दूसरा शोरूम है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर विकल्प देने के उद्देश्य से यहां समय के साथ बदलते फैशन और महिलाओं की पसंद के अनुरूप कलेक्शन रखा गया है। साड़ी, लहंगा और आभूषणों की अलग-अलग वैरायटी ग्राहकों को एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी।उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान में उत्पादों को आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। विशेष रूप से होलसेल रेट पर कलेक्शन उपलब्ध होने से त्योहारों के दौरान खरीदारी करने वाले ग्राहकों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।शोरूम के शुभारंभ को लेकर स्थानीय ग्राहकों में भी उत्साह नजर आया। दुर्गापूजा से पहले नए प्रतिष्ठान के खुलने से महिलाओं को फैशनेबल परिधानों और आभूषणों की खरीदारी के लिए शहर में एक और विकल्प मिल गया है।उद्घाटन समारोह में समाजसेवी तरुण गुप्ता समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतिष्ठान संचालकों ने ग्राहकों की पसंद के अनुरूप नए कलेक्शन उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *