शहीद कमांडेंट प्रमोद कुमार की याद में ज्ञान की परीक्षा, 1500 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 30 अगस्त मिहिजाम। मिहिजाम में रविवार को विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने और शहीद कमांडेंट प्रमोद कुमार की स्मृतियों को जीवंत रखने की पहल की गई। जनजातीय संध्या कॉलेज, मिहिजाम नगर में जन सेवा पार्टी सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में पहली बार शहीद कमांडेंट प्रमोद कुमार स्मृति क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में मिहिजाम सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 1500 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि इसमें छात्राओं की भागीदारी विद्यार्थियों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जन सेवा पार्टी के संयोजक राकेश लाल उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मिहिजाम में पहली बार इतने बड़े स्तर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन विद्यार्थियों को अपनी बौद्धिक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य शहीद कमांडेंट प्रमोद कुमार की शहादत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ विद्यार्थियों में ज्ञान, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है।प्रतियोगिता में पियलसोला, बगजोरी, जियाजोरी, केलाही, जामताड़ा, पाबिया और नाला समेत विभिन्न क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता को सात ग्रुपों में विभाजित किया गया था। छोटे बच्चों के लिए जूनियर ग्रुप की परीक्षा लिटिल एंजेल किड्स प्ले स्कूल में आयोजित की गई।आयोजन को सफल बनाने में परीक्षा नियंत्रक भगवान प्रसाद राय, संचालक मंटू दास और सामू दास, परीक्षा केंद्र प्रमुख अमित गोराई, विनय पंडित, विक्की साव, अचिंतो मंडल और राहुल सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं व्यवस्था प्रमुख पवन देव राय और छोटेलाल मंडल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं को संभाला।निरीक्षक के रूप में बबली मुर्मू, विजय मरांडी और बिमल हांसदा मौजूद रहे। परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और उत्साह देखते ही बन रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *