न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 7 सितंबर चित्तरंजन। रेलनगरी चित्तरंजन के पेट्रोल पंप स्थित एरिया-3 सामुदायिक भवन में रविवार को कुश जयंती के अवसर पर कुशवाहा सेवा समिति, चित्तरंजन की ओर से कुश पूजन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान कुश की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। इसके बाद बच्चों और महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।कार्यक्रम का उद्घाटन अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष उदय कुमार सिंह ने महासभा के महासचिव ए.के. भगत, कोषाध्यक्ष आदित्य उदय सिंह और उपाध्यक्ष रमा शंकर सिंह के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष विनय कुमार वर्मा ने की, जबकि संचालन शिक्षक विद्या सागर एवं भवेश कुमार ने किया। समिति सचिव श्यामनंदन प्रसाद ने स्वागत भाषण दिया।समिति अध्यक्ष विनय कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथि उदय कुमार सिंह, सीएलडब्ल्यू के एडब्ल्यूएम अजीत कुमार, एसएसई सुरेश कुमार, मिथिलेश कुमार, आलोक कुमार, अजय कुमार, सीआईबी के सब-इंस्पेक्टर सुधीर कुमार, अमित कुमार, संस्थापक सदस्य द्वारिका प्रसाद सिंह, रामप्यारे कुमार एवं संरक्षक अरविन्द कुमार सिंह को बुके भेंट कर सम्मानित किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत कविता पाठ से हुई। बच्चों ने नृत्य, भाषण और फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं महिलाओं के लिए अंत्याक्षरी तथा श्रीमान-श्रीमती भाग्यशाली प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि उदय कुमार सिंह ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा, संस्कार और सामाजिक समन्वय बेहद जरूरी है। उन्होंने बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर जिम्मेदार नागरिक बनाने पर जोर दिया।इस दौरान परमात्मानंद वर्मा, अशोक कुमार, आलोक कुमार, प्रदीप कुमार महतो, मनीता कुमारी, गौतम कुमार, डॉ. राजीव रंजन कुमार, राज वल्लभ कुमार, मनोज कुमार सिंह, हरिशंकर महतो, अरविंद कुमार, नीलेश्वर मौर्या, पवन कुमार, कुमार सन्नी, गिरिजा शंकर विद्यार्थी, रामविलास कुमार, सुमन वर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, प्रमोद कुमार, संजय कुमार और कलमवीर कुमार समेत समिति के सदस्य एवं समाज के लोग मौजूद रहे।समारोह में नए सदस्यों आशुतोष कुमार वर्मा एवं राधे श्याम सिंह का स्वागत किया गया। वहीं दसवीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले दीपक कुमार और वागीश विहंगम को स्मृति चिह्न देकर प्रोत्साहित किया गया।
कुश जयंती पर चित्तरंजन में सजा प्रतिभा का मंच, बच्चों से लेकर महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग

