मिहिजाम के शिक्षक किसलय कुमार को बिहार में मिला राज्य स्तरीय सम्मान, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 7 सितंबर मिहिजाम। शहर के कुर्मी पाड़ा निवासी शिक्षक किसलय कुमार ने अपनी उपलब्धि से मिहिजाम का गौरव बढ़ाया है। बिहार सरकार की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पटना में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के शिक्षा मंत्री ने किसलय कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान चिन्ह प्रदान किया।किसलय कुमार वर्तमान में बिहार के पीएम श्री प्लस टू विद्यालय, नावाडीह में प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने, अनुशासन कायम रखने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उनके प्रयासों को देखते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए चयनित किया गया।शिक्षक दिवस के अवसर पर मिला यह सम्मान उनके लिए व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ मिहिजाम के लिए भी गौरव का विषय बन गया है। राज्य स्तरीय मंच पर सम्मानित होने की जानकारी मिलने के बाद उनके पैतृक शहर में शुभचिंतकों और परिचितों के बीच खुशी का माहौल है।स्थानीय लोगों के अनुसार किसलय कुमार लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। विद्यार्थियों के प्रति उनका समर्पण और विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाने की सोच उनकी कार्यशैली की खास पहचान मानी जाती है।परिवार और समाज के लोगों ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि एक छोटे शहर से निकलकर बिहार के राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान तक पहुंचना गौरव की बात है। यह उपलब्धि मिहिजाम के युवाओं और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए प्रेरणादायी है।परिजनों ने कहा कि किसलय कुमार को मिला सम्मान केवल उनके परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे मिहिजाम के लिए गर्व का अवसर है। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य निर्माण में इसी समर्पण के साथ योगदान देते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *