न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 11 सितंबर मिहिजाम। मिहिजाम-पाल बगान स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में गुरुवार की रात भव्य सांस्कृतिक दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और लोक संस्कृति के रंग में रंगे इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे संगीतप्रेमियों ने देर रात तक गीत-संगीत का आनंद लिया। कार्यक्रम में चर्चित भोजपुरी गायक उमेश लाल यादव और विकास जहरीला ने अपनी गायकी से समां बांध दिया।कार्यक्रम की शुरुआत शाम करीब सात बजे हुई। इसके बाद मंच पर दोनों कलाकारों के बीच सवाल-जवाब और गीतों के माध्यम से मनोरंजक दुगोला मुकाबला देखने को मिला। पारंपरिक लोकधुनों, भोजपुरी गीतों और चुटीले अंदाज में प्रस्तुत किए गए गीतों ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया। कलाकारों की हर प्रस्तुति पर श्रोताओं की तालियों और उत्साह ने माहौल को और जीवंत बना दिया।आयोजन स्थल को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया था। मंदिर में बिराजे भगवान श्रीकृष्ण और राधा की मनमोहक प्रतिमा ने धार्मिक वातावरण को विशेष बना दिया। भक्ति, संगीत और मनोरंजन के इस अनूठे संगम का लोगों ने भरपूर आनंद उठाया।आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में लोक संगीत और पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना तथा लोगों को मनोरंजन के साथ अपनी लोक परंपराओं से जोड़ना था। कार्यक्रम में देर रात तक दर्शकों की मौजूदगी बनी रही। शाम सात बजे शुरू हुआ यह आयोजन देर रात तक चला।दुगोला मुकाबले के दौरान दोनों गायकों ने अपनी-अपनी शैली में शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केंद्र दुगोला गायकों के साथ ताल से ताल मिलाते हुए नृत्यांगनाओं ने कार्यक्रम को और भी शानदार बना दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन से स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। कुल मिलाकर मिहिजाम की यह सांस्कृतिक रात लोकगीत, भक्ति और मनोरंजन के यादगार संगम के रूप में रही।
राधा-कृष्ण मंदिर में गूंजे लोकगीत, दुगोला मुकाबले में रातभर झूमते रहे श्रोता

