न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 21 सितंबर जामताड़ा। कायस्थपाड़ा स्थित राउतपाड़ा में मेरा समिति की ओर से आयोजित गणेश चतुर्थी महोत्सव का सोमवार को भावुक माहौल में समापन हुआ। सातवें दिन विधि-विधान के साथ भगवान गणपति की पूजा-अर्चना करने के बाद श्रद्धालुओं ने ढोल-ताशों के बीच भव्य विसर्जन जुलूस निकाला। पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए प्रतिमा को स्थानीय राजा बांध तालाब में विसर्जित किया गया।समिति के सदस्य सचिन राउत ने बताया कि वर्ष 1979 में मोहल्ले के राउत परिवार के सदस्यों ने गणपति पूजा की शुरुआत की थी। तभी से यह परंपरा लगातार आगे बढ़ रही है। इस वर्ष भी समिति की ओर से श्रद्धा और उत्साह के साथ गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसके बाद सातवें दिन गणपति जी को विदाई दी गई।वहीं, सदस्य प्रदीप राउत ने बताया कि कायस्थपाड़ा में पिछले 47 वर्षों से गणेश चतुर्थी के अवसर पर नियमित रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। इस वर्ष भी पूरे विधि-विधान के साथ धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ।विसर्जन से पहले मोहल्ले की महिलाओं ने गणपति जी को तिलक लगाकर पूजा की। इसके बाद नम आंखों से श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को विदाई दी। ढोल-ताशों की धुन और भक्तिमय वातावरण के बीच विसर्जन यात्रा निकाली गई। जुलूस में समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान प्रमोद राउत, राजा राउत, ब्रजेश राउत, जीतू, अंश, राज, विष्णु राउत, प्रीतम, करण राउत, विनय राउत, सोनू राउत, राजीव राउत, दिव्यज्योति सरकार, रोहित बाउरी, राहुल कुमार, बजरंगी, देव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
47 साल पुरानी परंपरा के बीच गणपति को भावभीनी विदाई, ढोल-ताशों के साथ राजा बांध में विसर्जन

