न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल मित्रा 18 सितंबर सालानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में सेवा और जनकल्याण से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान पश्चिम बंगाल सरकार के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य तकनीकी विभाग के मंत्री तथा कुल्टी के विधायक डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने रानीबंगला स्वास्थ्य केंद्र और ईसीएल के सांकतोड़िया अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके बीच फल वितरित किए और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मंत्री ने मरीजों का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से मरीजों के उपचार एवं देखभाल पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल जीवन के लिए प्रार्थना भी की गई।मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित है। उनके कार्यों से देशवासियों को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और अस्पताल प्रशासन में उत्साह देखा गया। मौके पर मंडल अध्यक्ष संजू घोष, मनमोहन राय, सौरभ चौरसिया, राजू यादव, सिद्धार्थ चौहान, शिल्पी राय, आनंद कुंभकार, आशीष पाथर, भुवन मंडल, बुलेट गोराई, बैद्यनाथ बाउरी, दिव्येंदु और चिन्मय घोष सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। स्थानीय नागरिकों, वरिष्ठ चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए शुभकामनाएं दीं।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर अस्पतालों में सेवा की मिसाल, मंत्री डॉ. अजय पोद्दार ने मरीजों को बांटे फल

