बाराबनी में सेवा संकल्प के तहत बच्चों को शिक्षा सामग्री, युवा मोर्चा ने बांटी किताब-कॉपी और स्लेट

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल मित्रा 23 सितंबर बाराबनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत बाराबनी में बच्चों के बीच शिक्षा सामग्री का वितरण किया गया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करते हुए किताब, कॉपी, स्लेट, पेन और चॉकलेट वितरित किए।बुधवार को बाराबनी ब्लॉक अंतर्गत कांठालटोला स्थित 166 नंबर आंगनबाड़ी/आईसीडीएस केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में करीब 30 छात्र-छात्राओं को शिक्षा सामग्री दी गई। सामग्री मिलने के बाद बच्चों में उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत समाज के जरूरतमंद और छोटे बच्चों तक पहुंचकर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।कार्यक्रम में बाराबनी विधानसभा के मंडल-1 युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास बाउरी, युवा मोर्चा मंडल संयोजक सुमित राय, आईसीडीएस शिक्षिका अनिमा गोप समेत भाजपा के कई स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को केंद्र में रखकर देशभर में सेवा सप्ताह के तहत विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बाराबनी में भी बच्चों के बीच शिक्षा सामग्री का वितरण किया गया। उनका कहना था कि आर्थिक कारणों से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो और उनमें शिक्षा के प्रति रुचि बढ़े, इसी उद्देश्य से यह पहल की गई।आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान लगभग 30 बच्चों को स्लेट, किताबें और अन्य अध्ययन सामग्री के साथ चॉकलेट भी दी गई। कार्यकर्ताओं ने बच्चों से नियमित रूप से स्कूल आने और पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की।स्थानीय स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सेवा गतिविधियों के जरिए बच्चों के बीच शिक्षा के महत्व का संदेश देने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *