पूजा से पहले स्वच्छता का संकल्प, फतेहपुर में दुर्गा पूजा समिति ने संभाली सफाई की कमान

न्यूज 61 लाइव 11 अक्टूबर फतेहपुर (जामताड़ा)। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर फतेहपुर बाजार में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। इसी क्रम में फतेहपुर दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाकर मंदिर परिसर से लेकर बाजार क्षेत्र तक सफाई की। समिति के सदस्यों ने श्रमदान करते हुए जगह-जगह जमा कचरे को हटाया और लोगों से पूजा के दौरान स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।अभियान की शुरुआत दुर्गा मंदिर परिसर से हुई। इसके बाद समिति के सदस्य फतेहपुर चौक और बाजार की मुख्य सड़कों सहित आसपास के सार्वजनिक स्थलों तक पहुंचे। सफाई के दौरान कूड़ा-कचरा हटाने के साथ लोगों को गंदगी नहीं फैलाने और कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने के लिए जागरूक किया गया।समिति के महासचिव मनोज गोस्वामी ने कहा कि स्वच्छ वातावरण केवल पूजा समिति की जिम्मेदारी नहीं हो सकती। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से बाजार और आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखा जा सकता है।अध्यक्ष असीम मंडल ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान मंदिर और बाजार में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती है। ऐसे में धार्मिक आयोजन के साथ स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखना भी जरूरी है। सचिव मिंटू रॉय ने अभियान में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया। निगरानी सदस्य तिमिरमय सामंत ने इसे सामाजिक जिम्मेदारी और जनजागरूकता की दिशा में सकारात्मक पहल बताया।संरक्षक डॉ. उत्तम पंडित और अजय मेहारिया ने समिति के प्रयास की सराहना की। समिति के अनुसार, इस वर्ष सार्वजनिक एवं प्रबुद्ध लोगों की राय के बाद महालया के दूसरे दिन से नवरात्र पूजा शुरू की गई है, जिससे क्षेत्र में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।अभियान में कोषाध्यक्ष सुनील मिर्धा, सुखसागर मंडल, उत्तम मंडल, युगल गोस्वामी, सिल्टू, हरिहर मंडल, बिक्की मोदी, सुमन मंडल, सुरजीत चार, आकाश सामंत और बासु मंडल सहित कई सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *