महालया पर रंगों में खिला शारदोत्सव का उल्लास, 50 नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरी कल्पनाएं

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 11 अक्टूबर चित्तरंजन। महालया के साथ ही शारदीय उत्सव की आहट तेज हो गई है। इसी उत्सवी माहौल को रचनात्मक रंग देने के उद्देश्य से झीलपहाड़ी दुर्गापूजा कमेटी की ओर से शनिवार को पूजा परिसर स्थित सांस्कृतिक मंच पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के करीब 50 बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया।बच्चों की उम्र और कक्षा के अनुसार प्रतियोगिता को चार अलग-अलग समूहों में विभाजित किया गया था। ग्रुप ए में नर्सरी से केजी-2 तक के बच्चों को अपनी पसंद के विषय पर चित्र बनाने की स्वतंत्रता दी गई। ग्रुप बी में कक्षा एक से तीन के प्रतिभागियों के लिए ‘फूलों का बगीचा’ विषय निर्धारित किया गया। वहीं, ग्रुप सी में कक्षा चार से छह के बच्चों ने ‘प्राकृतिक सौंदर्य’ को अपनी कल्पनाओं में रंगों के माध्यम से उकेरा। ग्रुप डी में कक्षा सात से नौ तक के विद्यार्थियों को ‘शारदोत्सव’ विषय पर चित्र बनाने का अवसर मिला।प्रतियोगिता के दौरान पूजा परिसर में बच्चों की रचनात्मकता और उत्साह देखने लायक रहा। किसी ने प्रकृति के मनोहारी दृश्यों को कागज पर उतारा तो किसी ने फूलों और शारदीय उत्सव की छवियों को आकर्षक रंगों से सजाया। छोटे बच्चों ने भी अपनी कल्पनाशक्ति के अनुरूप सुंदर चित्र बनाकर लोगों का ध्यान खींचा।कार्यक्रम का शुभारंभ स्ट्रीट मेंबर समीर पाल ने फीता काटकर किया। आयोजन को सफल बनाने में दुर्गापूजा कमेटी के सचिव मान सिंह महतो, अध्यक्ष मणि पटुआ, कोषाध्यक्ष मलय पाल, अभिजीत दत्ता, अरुण आकुली और प्रेम कुमार समेत अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।कमेटी के सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम महाषष्ठी के दिन घोषित किए जाएंगे। इस दौरान विभिन्न समूहों के उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *