न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 28 अक्टूबर चित्तरंजन। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (सीएलडब्ल्यू) में कार्यरत आईपीएफ जितेंद्र सिंह परिहार को सितंबर 2026 के लिए ‘मैन ऑफ द मंथ’ सम्मान देने की पुरजोर अनुशंसा की गई है। जिसके लिए चिरेका महाप्रबंधक मोहित चंद्रा के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कर्तव्य के प्रति समर्पण, प्रशासनिक दक्षता और रेलवे सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उनके नाम की सिफारिश की गई है।जितेंद्र सिंह परिहार ने सितंबर माह के दौरान अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन तत्परता और कुशलता के साथ किया। उन्होंने सीजी मामलों और बीमा दावों से संबंधित जांच को प्रभावी ढंग से पूरा करते हुए समय पर सटीक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके अलावा, रेलकर्मियों से जुड़े कल्याणकारी मामलों के त्वरित निपटारे तथा प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए प्रस्ताव भेजने में भी सक्रिय भूमिका निभाई।खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के साथ उन्होंने आरपीएफ टीमों की मंडलीय और जोनल स्तर की क्रिकेट एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में भागीदारी सुनिश्चित करने में सहयोग दिया। उनके नेतृत्व में वर्ष 2026 की अंतर-मंडलीय शूटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन भी किया गया।सितंबर के दौरान उन्होंने आरपीएफ/टीएस पोस्ट/सीएलडब्ल्यू/सीआरजे के कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाली। चित्तरंजन शहर में आवारा मवेशियों की समस्या पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया और अलग-अलग टीमें गठित कीं। इस दौरान कई मवेशियों को पकड़कर कैटल पाउंड में रखा गया तथा उनके मालिकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई। इन प्रयासों से क्षेत्र में मवेशियों से होने वाली परेशानी कम करने में मदद मिली।उनकी निगरानी में रेलवे एक्ट के तहत लगभग 25 मामले पकड़े गए। इन मामलों में 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और अदालत के माध्यम से 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।रेलवे सुरक्षा, अनुशासन और प्रशासनिक कार्यों में उनके बहुआयामी योगदान को देखते हुए सितंबर 2026 के ‘मैन ऑफ द मंथ’ सम्मान के लिए उनको सम्मानित किया गया।
रेलवे सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए जितेंद्र सिंह परिहार को ‘मैन ऑफ द मंथ’ के लिए मिला प्रशस्ति पत्र
