न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 28 अक्टूबर चित्तरंजन। चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW) के खिलाड़ियों की खेल उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सीएलडब्ल्यू को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड (CCS) की ओर से मंगलवार को भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें फुटबॉल, बैडमिंटन और जिम्नास्टिक के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उपलब्धियां हासिल करने वाले इन खिलाड़ियों की सफलता की उपस्थित लोगों ने सराहना की।समारोह में सीएलडब्ल्यू फुटबॉल टीम के सभी सदस्यों को उनके प्रदर्शन के लिए सम्मान दिया गया। टीम की कप्तानी गोलकीपर ईशान देबनाथ ने की। टीम में सुबोध कुमार, चाकू मांडी, फूलचंद हेम्ब्रम, संजय बालुमुचू, जीत हलदर, दीपेंदु दोवारी, अजय कुमार टोलंगे, दीपेश मुर्मू, सौरव सब्बर, साहिल हरिजन, सत्य बख्शी, रजत राय, सुमन चंद्र डे, कौशिक माटी, हचीबुद्दीन मंडल, जितेन कुमार महतो, बिमल मिंज, सनातन सरदार और सायन बनर्जी शामिल हैं। टीम के कोच पुष्पेंदु रॉय चौधरी, मैनेजर फोजैल आजम और फिजियो पुरुषोत्तम मांझी को भी सम्मानित किया गया।बैडमिंटन खिलाड़ी दीप्ति सतीश ने रेलवे इंटर जोन प्रतियोगिता-2026 में महिला युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर तथा सेंट्रल जोन-2026 की टीम चैंपियनशिप में स्वर्ण हासिल कर संस्थान का मान बढ़ाया। वहीं, भुवनेश्वर की जिम्नास्ट पूनम नायक ने ताशकंद (उज्बेकिस्तान) में आयोजित एफआईजी अपरेटस वर्ल्ड कप की महिला वॉल्ट स्पर्धा में रजत पदक जीता। उन्होंने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल-2026 और 20वें एशियाई खेलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया तथा एशियाई खेलों की महिला वॉल्ट स्पर्धा में छठा स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम में सीसीएस के अध्यक्ष समीर कुमार दास, उपाध्यक्ष बिल्वा मुर्मू और सचिव असीम मोहन बनर्जी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने आयोजन में भूमिका निभाई। पश्चिम बर्दवान रेंज के मुख्य विकास अधिकारी अविजीत घोष, एआरसीएस स्वर्णदीप आचार्य, सीपीओ रंजन मोहंती और पीसीएमएम सुशील कुमार झा ने भी समारोह में विचार रखे। अंत में उपाध्यक्ष बिल्वा मुर्मू ने धन्यवाद ज्ञापन किया। खिलाड़ियों के सम्मान की इस पहल को उपस्थित लोगों ने खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने वाला सराहनीय कदम बताया।
चिरेका के खिलाड़ियों का सम्मान, फुटबॉल से लेकर जिम्नास्टिक तक प्रतिभाओं ने बढ़ाया संस्थान का गौरव
