सबनपुर फुटबॉल टूर्नामेंट में मेजबान टीम का जलवा, हरिमोहन मिश्रा ने विजेता और उपविजेता को किया सम्मानित

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 4 नवंबर जामताड़ा। नारायणपुर प्रखंड के सबनपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता में मेजबान सबनपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह एसआईआर बीएलए-1 जामताड़ा हरिमोहन मिश्रा उपस्थित रहे। उनके हाथों खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर नारायणपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव हांसदा, पबिया मंडल अध्यक्ष द्वारका प्रसाद सिंह, नारायणपुर मंडल महामंत्री सुखदेव राय, सीमांत मंडल की रासमुनि हेंब्रम सहित आयोजन समिति के सदस्य सुभाष बास्की और राजेश हांसदा मौजूद थे। प्रतियोगिता को देखने के लिए हजारों की संख्या में खिलाड़ी, खेलप्रेमी और स्थानीय ग्रामीण जुटे।पुरस्कार वितरण के बाद हरिमोहन मिश्रा ने आदिवासी एवं मूलवासी समुदाय के अधिकारों, धार्मिक आस्था, सामाजिक अस्मिता तथा महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े विषयों को उठाया। उन्होंने जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में कथित तौर पर 14 हजार आदिवासी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल नहीं किए जाने का आरोप स्थानीय विधायक सह मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पर लगाया।उनके संबोधन के दौरान स्थानीय आदिवासी समुदाय के महिला-पुरुषों और युवाओं ने इन आरोपों को लेकर विरोध जताया तथा हरिमोहन मिश्रा के समर्थन में नारे लगाए। उपस्थित लोगों ने आदिवासी समाज के अधिकारों और धार्मिक पहचान की रक्षा के लिए उनकी ओर से उठाई जा रही आवाज की सराहना की।मिश्रा ने भी समुदाय को भरोसा दिलाया कि आदिवासी समाज के हक, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए वे जीवनभर संघर्ष करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *