परिमल नाथवानी की जीत पर गुहियाजोरी में भाजपा का उत्सव, कार्यकर्ताओं ने जताया विकास की राजनीति पर भरोसा

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 18 जून 2026 जामताड़ा। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत के बाद फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत गुहियाजोरी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक विजय उत्सव मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा जीत को जनविश्वास, विकास और राष्ट्रहित की राजनीति की विजय बताया। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सवी माहौल देखने को मिला।भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता प्रिया सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए की सफलता का मूल आधार उसकी एकजुटता, स्पष्ट नीतियां और जनसेवा के प्रति समर्पण है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर एनडीए विकास के एजेंडे के साथ आगे बढ़ रहा है, वहीं विपक्षी महागठबंधन आंतरिक मतभेदों से जूझ रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है और विश्व मंच पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर रहा है।फतेहपुर प्रखंड के पूर्व बिससूत्री अध्यक्ष एवं भाजपा नेता चिंतामणि भंडारी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव का परिणाम केवल एक राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और राष्ट्रवादी विचारधारा में जनता के भरोसे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि एनडीए हमेशा पारदर्शी नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के सभी वर्गों के हित में कार्य करता रहा है।बिन्थापाथर मंडल के उपाध्यक्ष ब्रजलाल चौधरी ने कहा कि परिमल नाथवानी के राज्यसभा पहुंचने से झारखंड की समस्याओं और विकास संबंधी मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ राज्य को मिलेगा।विजय उत्सव के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह, निवर्तमान जिला महामंत्री मितेश साह, निवर्तमान जिला मंत्री राजेश यादव, भाजपा नेता निपेन सिंह, रंजीत यादव, अमर यादव, रंजीत राणा, फनीभूषण मंडल, लखन पंडित, गुरुपद पंडित, बिष्णु चौधरी, भगीरथ पंडित, मनोरंजन सोरेन, पवन वर्मा, आस्तिक भंडारी, अन्नाहरी पंडित सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने एनडीए की जीत को लोकतांत्रिक मूल्यों और जनआकांक्षाओं की जीत बताते हुए खुशी जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *