न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 15 अगस्त मिहिजाम। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुर्मीपाड़ा स्थित नीबसित काउंसिल में देशभक्ति और सांस्कृतिक उत्साह से भरपूर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। तिरंगे के सम्मान में मौजूद लोगों ने राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं। इसके बाद विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और कविता की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में देशभक्ति का रंग भर दिया।समारोह का मुख्य आकर्षण नीबसित काउंसिल के नए मोबाइल ऐप का शुभारंभ रहा। डिजिटल माध्यम से विद्यार्थियों को जोड़ने की दिशा में शुरू किए गए इस ऐप के जरिए प्रवेश संबंधी जानकारी, पाठ्यक्रम, आवश्यक सूचनाएं और अध्ययन सामग्री एक ही मंच पर उपलब्ध कराने की पहल की गई है। काउंसिल की इस पहल को शिक्षा व्यवस्था को तकनीक आधारित और विद्यार्थियों के लिए अधिक सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।कार्यक्रम के दौरान प्रमाण-पत्र वितरण समारोह भी हुआ। नृत्य, कविता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय एवं उत्कृष्ट भागीदारी निभाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।मौके पर दुर्गा शर्मा, अजय शर्मा, अभिजीत कुमार, अमित कुमार, अभय कुमार, संजू कुमारी, संयुक्ता शर्मा, प्रियंका कुमारी, ज्योति कुमारी और जस्मित कौर सहित शिक्षक, सहयोगी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।समारोह के दौरान विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेते हुए देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि आजादी की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब युवा शिक्षा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।अंत में विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों ने पूरे जोश के साथ “जय हिंद” और “वंदे मातरम्” के नारे लगाए। राष्ट्रभक्ति और उत्साह के बीच समारोह का समापन हुआ।
तिरंगे की छांव में गूंजा ‘जय हिंद’, नीबसित काउंसिल ने डिजिटल शिक्षा की ओर बढ़ाया कदम

