‘हनुमान अंश’ के जरिए संस्कार और परिवार से जुड़ाव का संदेश, 85 सदस्यों ने साथ देखी फिल्म

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 8 सितंबर जामताड़ा। आधुनिक जीवनशैली के बीच बच्चों और युवाओं को भारतीय संस्कृति, भक्ति और संस्कारों से जोड़ने की दिशा में मारवाड़ी युवा मंच, जामताड़ा शाखा ने एक अनूठी पहल की। मंच की ओर से सदस्यों एवं उनके परिवारजनों के लिए सामूहिक फिल्म देखने का आयोजन किया गया। इसके तहत करीब 85 सदस्य, बच्चे एवं परिवारजन बस व अन्य वाहनों से आसनसोल पहुंचे, जहां सभी ने ‘हनुमान अंश’ फिल्म का सामूहिक रूप से आनंद लिया।कार्यक्रम में बच्चों से लेकर युवाओं और परिवार के अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सामूहिक रूप से फिल्म देखने का उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके माध्यम से बच्चों एवं युवाओं को धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया गया।मंच के अध्यक्ष युवा जतिन परशुरामका ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों और युवाओं के बीच संस्कार एवं अपनी संस्कृति के प्रति जागरूकता बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसी सोच के साथ ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखने का कार्यक्रम रखा गया, ताकि मनोरंजन के साथ बच्चों को भक्ति, सेवा और संस्कार का संदेश भी मिल सके।उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन परिवार के सदस्यों को एक साथ समय बिताने का अवसर प्रदान करते हैं। साथ ही समाज में आपसी मेल-जोल, सहयोग और एकता की भावना भी मजबूत होती है। कार्यक्रम में सदस्यों के साथ उनके परिवारों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को विशेष बना दिया।जतिन परशुरामका ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच का उद्देश्य सामाजिक सेवा के साथ-साथ पारिवारिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना भी है। भविष्य में भी मंच की ओर से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनसे समाज में संस्कार, सेवा, एकता और पारिवारिक जुड़ाव को बढ़ावा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *