बकरीद पर बिजली संकट नहीं आने देने की तैयारी: जामताड़ा में 8 हेल्प कंट्रोल सेंटर बनाए गए, अधिकारी रहेंगे अलर्ट मोड में

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 26 मई 2026 जामताड़ा। ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जामताड़ा विद्युत विभाग ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। त्योहार के दौरान उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में आठ अस्थायी नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से बिजली आपूर्ति पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।विद्युत कार्यपालक अभियंता अभिषेक आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 मई से 28 मई तक ये नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेंगे। इस अवधि में सभी सहायक विद्युत अभियंताओं और विभागीय कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी बाधा को तुरंत दूर करने का निर्देश दिया गया है।उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान बिजली व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए जिले के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों की तैनाती की गई है। साथ ही संबंधित अधिकारियों और कर्मियों के संपर्क नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं ताकि उपभोक्ता सीधे सूचना दे सकें।जामताड़ा विद्युत आपूर्ति प्रमंडल नियंत्रण कक्ष में सहायक विद्युत अभियंता नरेंद्र कुमार (8292379771) एवं कंप्यूटर ऑपरेटर अभय तिवारी (9934358072) को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मिहिजाम विद्युत आपूर्ति प्रमंडल नियंत्रण कक्ष की कमान सहायक विद्युत अभियंता संतोष कुमार मंडल (9340555085) संभालेंगे।इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में अमरजीत कुमार (7488807054) – जामताड़ा विद्युत प्रशाखा, रंजीत मिश्रा (6203327223) – जामताड़ा ग्रामीण, मनोज कुमार चौधरी (9576662376) – करमाटाड़, मुरुगेशन शिव कुमार (8428620012) – मिहिजाम, अशोक रविदास (7667342502) – नाला तथा रंजीत गौराई को कुंडहित विद्युत प्रशाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।विद्युत विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या आने पर संबंधित नियंत्रण कक्ष से तत्काल संपर्क करें, ताकि शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा सके और त्योहार के दौरान बिजली व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *