‘12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प के’ : भाजपा ने चौपाल के जरिए गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 4 जून 2026 जामताड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत गुरुवार को जामताड़ा जिले के गोराइनाला मंडल क्षेत्र स्थित बेवा के आमंत्रण होटल में विशेष चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आगामी जनसंपर्क अभियानों को लेकर विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा कि मोदी सरकार का 12 वर्षों का कार्यकाल देश के विकास, सुशासन और जनविश्वास का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है, जिससे आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।निवर्तमान जिला महामंत्री मितेश साह ने जानकारी दी कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर 5 जून से 21 जून तक विशेष जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिलेभर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ेगी।पूर्व जिला उपाध्यक्ष निमाई सेन ने बताया कि अभियान के दौरान जनसंपर्क अभियान, मीडिया संवाद, जनकल्याण शिविर, केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी, प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों के माध्यम से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।पूर्व जिला मंत्री सुभाष यादव ने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाला संगठन है। वहीं पूर्व जिला महामंत्री प्रभाष हेम्ब्रम ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया। सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के निवर्तमान जिला प्रभारी मुकेश पांडेय ने धारा 370 की समाप्ति और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जैसे फैसलों को ऐतिहासिक बताते हुए इन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।चौपाल कार्यक्रम में संगठन सुदृढ़ीकरण, जनभागीदारी बढ़ाने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर गोवर्धन मंडल, राजेश यादव, निपेन सिंह, संतोष भोक्ता, चिंतामणि भंडारी, राजन मंडल, संतोष सिंह, प्रेमानंद मोदी, रंजीत यादव, पवन वर्मा, रंजीत राणा, रूपेश सिंह, बासुदेव गोराई, अन्नाहरी पंडित, सीमंत महतो, गुरुपद पंडित, बबलू महतो, निवास यादव, अमर यादव, ब्रजकिशोर सिंह, विनोद यादव, राहुल देव शर्मा, महेंद्र पंडित, राजेश कुमार और ब्रजलाल चौधरी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *