कौशल की नई उड़ान: मिहिजाम के एफवीटीआरएस सेंटर से 45 युवाओं को मिला सफलता का प्रमाण पत्र

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 4 अगस्त मिहिजाम। युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मिहिजाम के पी. बनर्जी रोड स्थित एफवीटीआरएस (FVTRS) ट्रेनिंग सेंटर में मेगा सर्टिफिकेट वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में कंप्यूटर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले 45 प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके प्रयासों और उपलब्धियों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ एसटी फाउंडेशन के आईटी हेड अरुण पटेल ने दीप प्रज्वलित कर एवं प्रमाण पत्र वितरण की औपचारिक शुरुआत के साथ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा केवल एक अतिरिक्त योग्यता नहीं, बल्कि बेहतर भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से अर्जित ज्ञान का उपयोग आत्मनिर्भर बनने और समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।एसटी फाउंडेशन के सहयोग से संचालित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को व्यावहारिक एवं रोजगारोन्मुख कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की गई। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले सभी 45 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कौशल विकास कार्यक्रम युवाओं के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उन्हें रोजगार के लिए सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे प्रशिक्षण केंद्र ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।इस अवसर पर एफवीटीआरएस प्रभारी तरुण दत्ता, कंप्यूटर प्रशिक्षक चिरंजीत रक्षित, रीतु देवी, सोनू मल्लिक, बुबाई मल्लिक तथा कुसुमलता हेम्ब्रम सहित अन्य अतिथि, प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षु उपस्थित रहे। समारोह का समापन सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए और भविष्य में निरंतर सीखने एवं आगे बढ़ने के संदेश के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *