ट्रैक्टर हादसे में चालक की मौत, इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 22 अगस्त जामताड़ा। कास्ता-अफजलपुर मार्ग पर शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक शेख अकबर की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा बड़डंगाल गांव के समीप करीब आठ बजे हुआ, जब ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।बताया जाता है कि ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के दौरान चालक शेख अकबर इंजन के हिस्से में दब गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्रारंभिक इलाज पश्चिम बंगाल के केलेजोड़ा अस्पताल में कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण बाद में उन्हें बेहतर उपचार के लिए आसनसोल अस्पताल रेफर किया गया।आसनसोल के अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका। इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर भी लोगों की भीड़ जुट गई थी। हादसे को लेकर अब तक दुर्घटना के स्पष्ट कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर के असंतुलित होने के कारण यह दुर्घटना हुई।खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजनों की ओर से संबंधित थाना में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया था। पुलिस में आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई किए जाने की संभावना है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहनों की आवाजाही के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *