प्रदूषण पर लगाम की दिशा में मिहिजाम में नई पहल, सुषमा ईवी शोरूम का भव्य शुभारंभ

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 29 अगस्त मिहिजाम। पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर भारत सरकार द्वारा स्वच्छ एवं वैकल्पिक ऊर्जा आधारित परिवहन को बढ़ावा देने की मुहिम के बीच मिहिजाम में इलेक्ट्रिक वाहनों की दिशा में नई पहल शुरू हुई है। मेन रोड स्थित शांति कॉम्प्लेक्स, पाल बागान में शुक्रवार को सुषमा ईवी (SUSHMA E.V.) इलेक्ट्रिकल व्हीकल शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया गया। सेवानिवृत्त कर्मी ओम प्रकाश सिन्हा ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर शोरूम का शुभारंभ किया।उद्घाटनकर्ता ओम प्रकाश सिन्हा ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाना समय की जरूरत बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करने के साथ पर्यावरण को स्वच्छ रखने में ई-वाहन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। मिहिजाम में इस तरह के शोरूम की शुरुआत से स्थानीय लोगों को प्रदूषण रहित परिवहन का विकल्प आसानी से उपलब्ध होगा।शोरूम की प्रोपराइटर सुषमा सिन्हा ने कहा कि सुषमा ईवी शुरू करने का उद्देश्य लोगों को आधुनिक, किफायती और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन विकल्प उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहन लोगों की जरूरत का अहम हिस्सा बनेंगे। कंपनी की ओर से ग्राहकों को वाहनों की जानकारी, सुविधाओं और उपयोग से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।उद्घाटन समारोह में डॉ. अरुण कुमार पांडेय, राजेश गिरि, इंद्रजीत सिंह, पल्लू सिंह, गायत्री चौधरी, प्रशांत सिंह, दिलीप कुमार सिंह, बासुदेव मंडल, मुकेश अंसारी, दीप्ति बिराज पाल, सुजीत कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते महत्व पर चर्चा करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक कदम बताया। शोरूम संचालकों ने बताया कि ग्राहकों को इलेक्ट्रिक वाहनों से संबंधित आवश्यक जानकारी और सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *