MMDR बिल के खिलाफ JMM का जनजागरण अभियान, केनुडीह में ग्रामीणों को बताए संभावित असर

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 31 अगस्त मिहिजाम। खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन (MMDR) विधेयक को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने सोमवार को पियालसोला पंचायत के केनुडीह गांव में बैठक आयोजित कर ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। पार्टी नेताओं ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित विधेयक के प्रावधानों और उसके संभावित प्रभावों को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की।कार्यक्रम में JMM के जिला उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ दुबे, जिला प्रवक्ता आनंद टुडू, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मेरी मरांडी, जिला सचिव डोली बसकी तथा मिहिजाम नगर अध्यक्ष बंटू आइजक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक के दौरान पार्टी नेताओं ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा खान एवं खनिज क्षेत्र से संबंधित विधेयक लाने की तैयारी की जा रही है। उनका दावा है कि इसके प्रावधानों का सीधा असर झारखंड के खनिज संसाधनों, राज्य के हितों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर पड़ सकता है। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी स्तर पर गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मेरी मरांडी ने सोमवार शाम करीब 4:30 बजे बताया कि पार्टी के केंद्रीय एवं राज्य नेतृत्व के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बैठकें आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को विधेयक से जुड़े विषयों की जानकारी देकर इसके संभावित प्रभावों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।JMM नेताओं ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है और यहां के खनिज संसाधनों पर राज्य तथा स्थानीय लोगों के हितों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। नेताओं ने ग्रामीणों से अपील की कि वे विधेयक से जुड़े प्रावधानों को समझें और अपने अधिकारों एवं राज्य के हितों के प्रति सजग रहें।बैठक के दौरान ग्रामीणों के साथ विधेयक को लेकर चर्चा भी की गई तथा पार्टी की ओर से आगे भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *