देवघर रवाना होने से पहले जामताड़ा में अग्निमित्रा पॉल का भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 3 सितंबर जामताड़ा। देवघर जाने के क्रम में पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल का जामताड़ा के मां चंचला चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।इस मौके पर अग्निमित्रा पॉल ने जामताड़ा में मिले आत्मीय स्वागत पर प्रसन्नता जताई। पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बार राज्य में दुर्गोत्सव को लेकर किसी तरह की बाधा नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज के संघर्ष और बलिदान के कारण भाजपा को पश्चिम बंगाल में सफलता मिली है। ऐसे में दुर्गापूजा पूरे राज्य में भव्यता और उत्साह के साथ आयोजित होगी।नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहीं उपमुख्यमंत्री का जामताड़ा आगमन कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि मां चंचला की पावन धरती पर कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया।भाजपा जिला महामंत्री कमलेश मंडल ने कहा कि अग्निमित्रा पॉल का जामताड़ा में यह पहला आगमन है। उनसे मुलाकात और स्वागत से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सफलता के बाद पार्टी का विस्तार झारखंड में भी होगा।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा, जिला मंत्री आभा आर्या, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष चंडी चरण दे, चंदन राउत, प्रवीण आनंद मिश्रा, नगर महामंत्री लखिन्द्र सिंह और नगर मंत्री ब्रजेश राउत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *