न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 5 सितंबर जामताड़ा। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, जामताड़ा की ओर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय गायछांद परिसर में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सादगी के साथ गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। समारोह की शुरुआत देश के द्वितीय राष्ट्रपति एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।समारोह में संघ के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने डॉ. राधाकृष्णन के शैक्षणिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका और जिम्मेदारियों को समझने का अवसर भी है। बदलते दौर में शिक्षकों के सामने मौजूद चुनौतियों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उनकी भूमिका पर भी विचार रखे गए।कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षिका गायत्री चौधरी तथा सेवानिवृत्त शिक्षक विशेश्वर सिंह, रामचंद्र प्रसाद और विपिन कुमार मंडल को चादर एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने उनके सेवाकाल के योगदान को याद करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।समारोह में संथाल परगना प्रमंडल के प्रमंडलीय राज्य उपाध्यक्ष वाल्मीकि कुमार, जिला अध्यक्ष महेश्वर घोष, जिला महासचिव हरि प्रसाद राम, वरीय उपाध्यक्ष राकेश कांत रौशन, संगठन मंत्री द्वारिका राम, संयुक्त सचिव संजय प्रसाद सिंह एवं राजेश कुमार सिन्हा मौजूद रहे।इसके अलावा संघ के प्रवक्ता दिनेश करमाली, अजय कुमार सिंह, रंजीत कुमार, सैय्यद इमाम, सुधीर दास, मुकेश शर्मा, धर्मवीर भारती, प्रियंका मिश्रा, महेंद्र प्रसाद चौधरी, कल्याणी राय, प्रीति कुमार रविकर, शिव शंकर मंडल, संजय साह, रंजन कुमार, उदय नारायण प्रसाद, परिमल मंडल, अरुण कुमार चाँद एवं खुर्शीद अनवर समेत बड़ी संख्या में शिक्षक एवं संघ सदस्य उपस्थित रहे। अंत में शिक्षक विद्या सागर ने प्रेरणादायी गीत प्रस्तुत कर समारोह का भावपूर्ण समापन किया।
शिक्षकों के सम्मान और संकल्प के साथ मना शिक्षक दिवस, सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया गया सम्मानित

