एमएमडीआर एक्ट के खिलाफ झामुमो का आंदोलन तेज, 7 सितंबर को सभी प्रखंडों में होगा धरना

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 4 सितंबर जामताड़ा। एमएमडीआर एक्ट के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने आंदोलन को व्यापक रूप देने की रणनीति तैयार कर ली है। शुक्रवार को जामताड़ा सर्किट हाउस में झामुमो जिला कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने की, जबकि संचालन केंद्रीय समिति सदस्य आनंद टुडू ने किया। इस दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के साथ संगठनात्मक तैयारियों पर भी विस्तार से मंथन किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 7 सितंबर को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। जिला नेतृत्व ने प्रखंड अध्यक्षों और सचिवों को अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यकर्ताओं से पंचायत स्तर तक संपर्क बढ़ाने और स्थानीय लोगों को आंदोलन से जोड़ने की अपील की गई।जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने कहा कि एमएमडीआर एक्ट से जुड़े विषय को लेकर पार्टी गंभीर है। झामुमो लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों और विरोध को मजबूती के साथ सामने रखेगा। उन्होंने कहा कि प्रखंड मुख्यालयों पर होने वाला कार्यक्रम आंदोलन को धार देने के साथ संगठन की सक्रियता भी प्रदर्शित करेगा।केंद्रीय समिति सदस्य आनंद टुडू ने कहा कि किसी भी आंदोलन की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं की एकजुटता जरूरी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।बैठक में सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल, जिला सचिव परेश यादव, जिला उपाध्यक्ष रबीन्द्रनाथ दूबे व इम्तियाज अंसारी, कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सगीर खान, बासुदेव मरांडी, लालू अंसारी, देवीशन हांसदा, रघु गोस्वामी, हीरालाल सोरेन, अशोक महतो, ऑफिसर हेंब्रम, विजय राउथ, किशोर रवानी, सादिक अंसारी, तनवीर आलम, संजीब हेंब्रम, बाणेश्वर मुर्मू, ऑफिसर सोरेन, विश्वनाथ सोरेन, माखोनी हेंब्रम, सलिल रमन, महेंद्र टुडू, आलम अंसारी और दिनेश टुडू सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *