संथाल परगना के व्यापारिक हितों की मजबूत पैरवी पर संजय अग्रवाल को मिला प्रशस्ति पत्र

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 14 सितंबर रांची। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) की सत्र 2025-26 की अंतिम वार्षिक बैठक में जामताड़ा जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सह संथाल परगना प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल को उनके उल्लेखनीय संगठनात्मक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। रांची स्थित चैंबर भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फेडरेशन के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा एवं महासचिव रोहित अग्रवाल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की।प्रशस्ति पत्र में कहा गया कि सत्र 2024-25 और 2025-26 के दौरान संथाल परगना के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के रूप में संजय अग्रवाल ने संगठन के प्रति निरंतर समर्पण और जिम्मेदारी का परिचय दिया। फेडरेशन की कार्यकारिणी समिति की बैठकों में उनकी शत-प्रतिशत उपस्थिति को अनुशासन, सक्रियता और दायित्वबोध का उत्कृष्ट उदाहरण बताया गया।बैठकों में उन्होंने संथाल परगना प्रमंडल के विभिन्न जिलों से जुड़े व्यापारिक एवं औद्योगिक मुद्दों, स्थानीय समस्याओं तथा कारोबारियों के सुझावों को प्रभावी ढंग से फेडरेशन के समक्ष रखा। उनके प्रयासों से क्षेत्र से संबंधित कई विषयों को संगठन के मंच पर प्रमुखता मिली और उनके समाधान की दिशा में पहल किए जाने की बात भी प्रशस्ति पत्र में उल्लेखित है।फेडरेशन ने संजय अग्रवाल की भूमिका को संथाल परगना के व्यापारिक समुदाय, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करने वाली महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में रेखांकित किया। संगठन ने उनके सक्रिय सहयोग और सेवाओं के लिए आभार जताते हुए भविष्य में भी इसी तरह प्रभावी योगदान की उम्मीद व्यक्त की।सम्मान मिलने पर संजय अग्रवाल ने इसे संथाल परगना के व्यापारिक समुदाय का सम्मान बताते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *