न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 14 सितंबर मिहिजाम। मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 8 अंतर्गत पोखरतल्ला निवासी समाज सेवी स्वर्गीय खिरोद मिश्रा का सोमवार को उनके आवास पर ब्रह्मभोज एवं श्राद्ध भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों एवं परिचितों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके व्यक्तित्व एवं जीवन को याद किया। मालूम हो कि स्वर्गीय खिरोद मिश्रा का 73 वर्ष की आयु में इसी माह 3 सितंबर को निधन हो गया था। उनके निधन से परिवार एवं परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई थी। सोमवार को आयोजित श्रद्धाभोज के दौरान परिजनों ने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार कार्यक्रम संपन्न कराया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।कार्यक्रम में उनकी पत्नी शैलबाला मिश्रा सहित पुत्र राहुल मिश्रा, उत्तम मिश्रा, पुत्री सीमा मिश्रा, दामाद प्रीतम दास, भतीजा नीतीश मिश्रा, मोहित मिश्रा, भतीजी आराधना मिश्रा एवं उपासना मिश्रा उपस्थित रहीं। वहीं उनके भाइयों शरत चंद्र मिश्रा, सुभाष मिश्रा, संतोष मिश्रा, अशोक मिश्रा और मनोज मिश्रा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।परिवार के दामाद ज्योति प्रकाश महापात्र, श्रवण त्रिपाठी और राधा माधव महापात्र ने भी दिवंगत खिरोद मिश्रा को श्रद्धापूर्वक याद किया। इसके अलावा भतीजे सागर मिश्रा एवं डॉ. निखिल मिश्रा तथा भतीजियां मौसमी मिश्रा और मोनिका मिश्रा समेत अन्य परिजन कार्यक्रम में शामिल हुए।श्रद्धाभोज के दौरान परिजनों ने कहा कि स्वर्गीय खिरोद मिश्रा की स्मृतियां सदैव परिवार के बीच जीवित रहेंगी। उपस्थित लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल देने की कामना की।
समाजसेवी स्व. खिरोद मिश्रा के ब्रह्मभोज व श्रद्धाभोज का आयोजन, परिजनों ने किया याद

