न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 20 सितंबर जामताड़ा। जिला युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की अहम बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष शाहनवाज हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, प्रखंडों में नई कमेटियों के गठन और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सह जामताड़ा प्रभारी आशुतोष राय और प्रदेश महासचिव तनवीर आलम विशेष रूप से मौजूद रहे।बैठक में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को सभी प्रखंडों में संगठन का विस्तार करने और कमेटियों को सक्रिय बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नेताओं ने कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया।इस दौरान एमएमडीआर संशोधन विधेयक और चंदा चोरी के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श किया गया। आगामी 26 सितंबर को रांची में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति तैयार की गई। नेताओं ने कार्यक्रम की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की।बैठक में मीडिया कोऑर्डिनेटर भागीरथ पंडित, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अक्षय सिंह, जिला उपाध्यक्ष मुजफ्फर आलम, जिला महासचिव अस्जद अंसारी, नगर अध्यक्ष कृष्णा राम, विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप मुर्मू और प्रखंड अध्यक्ष फिरदौस अंसारी उपस्थित रहे।इसके अलावा सरफराज शेख, दानिश अनवर, देवरूप सिंह, कौशिक सेन, आदर्श राव, निखिल कुमार, एनिमेस दत्ता, आयुष सिंह, तौसीफ खान, अभिषेक राम और तौसीफ सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया।बैठक के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने पर जोर दिया गया।
जामताड़ा में युवा कांग्रेस की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, 26 सितंबर के रांची धरना को लेकर बनी रणनीति

