ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, 45 वाहनों पर 1.50 लाख का जुर्माना

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 7 अक्टूबर जामताड़ा। जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस एवं परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से सघन वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान कुल 45 वाहनों से करीब 1.50 लाख रुपये का चालान किया गया।अभियान के तहत मिहिजाम रोड स्थित श्याम मंदिर और पासोई मोड़ के आसपास विशेष रूप से वाहनों की जांच की गई। टीम ने दोपहिया और चारपहिया समेत विभिन्न वाहनों को रोककर उनके जरूरी दस्तावेजों की पड़ताल की। वाहन का कागजात, यातायात नियमों के अनुपालन और अन्य आवश्यक मानकों की जांच की गई।जांच के दौरान सड़क किनारे बेतरतीब एवं अवैध तरीके से खड़े वाहनों पर भी अधिकारियों की नजर रही। अधिकारियों ने वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क पर अनधिकृत पार्किंग से यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है।अभियान में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने वाहन मालिकों एवं चालकों से अपील की कि वे यात्रा के दौरान वाहन के सभी जरूरी कागजात साथ रखें और निर्धारित यातायात नियमों का पालन करें।अभियान में एसडीपीओ जामताड़ा वसीम रजा, थाना प्रभारी जामताड़ा मनोज महतो, एमवीआई जामताड़ा कमल किशोर, रोड इंजीनियर एनालिस्ट माज आलम तथा रोड सेफ्टी टीम के अधिकारी और कर्मी शामिल रहे। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *