न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 11 अक्टूबर चित्तरंजन। चित्तरंजन रेलवे मेंस कांग्रेस ने चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना प्रशासन के समक्ष कर्मचारियों से जुड़े 40 मुद्दों को रखा है। संगठन के महासचिव इंद्रजीत सिंह ने 2026 की पहली PNM बैठक के लिए ये एजेंडे सहायक कल्याण अधिकारी को सौंपे। संगठन ने प्रशासन से सभी मुद्दों पर समानता और गंभीरता के साथ विचार करने की मांग की है।CRMC ने कहा कि कर्मचारियों की कमी के कारण कई कार्यों में निजी एजेंसियों पर निर्भरता बढ़ रही है। संगठन ने निजी एजेंसी के कर्मियों के लिए अलग वर्दी निर्धारित करने, ELF-26 में वेल्डर व सहयोगी कर्मचारियों की नियुक्ति तथा हेल्परों की पर्याप्त तैनाती की मांग की। स्टेटर मशीनिंग का लक्ष्य बढ़ाने और बोगी निर्माण की क्षमता का बेहतर इस्तेमाल करने पर भी जोर दिया गया।गर्मी के मौसम में कार्यशालाओं में बेहतर वेंटिलेशन और कूलिंग व्यवस्था, तीन शिफ्ट प्रणाली फिर शुरू करने, गैर-इंसेंटिव कर्मचारियों के ओवरटाइम पर 15 हजार रुपये की सीमा हटाने तथा चालकों की समस्याओं के समाधान की मांग भी एजेंडों में शामिल है।संगठन ने Sidhbari और Filter House के लिए अलग DG सेट, अतिरिक्त संपर्क जल टैंक, रेलवे क्वार्टरों की मरम्मत, जलापूर्ति और ड्रेनेज व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई। कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन CEA, TA और अन्य दावों की सुविधा तथा क्वार्टर आवंटन प्रणाली को मोबाइल अथवा वेबसाइट से जोड़ने का सुझाव दिया गया।CRMC ने GDCE में इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल विभाग की रिक्तियों को शामिल करने, 2020 से बंद own-request transfer शुरू करने, चुनावी ड्यूटी में रोटेशन व्यवस्था लागू करने और बुजुर्ग व अस्वस्थ कर्मचारियों को राहत देने की मांग भी रखी।KG अस्पताल में अतिरिक्त एंबुलेंस, HMIS के लिए बैकअप इंटरनेट, ऑनलाइन स्पेशलिस्ट क्लिनिक पंजीकरण और वार्डों में आधुनिक नर्सिंग स्टेशन बनाने सहित कई स्वास्थ्य संबंधी सुझाव भी दिए गए हैं। संगठन ने प्रशासन से सभी 40 मुद्दों पर PNM बैठक में विस्तृत चर्चा की अपील की है।
चिरेका में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर CRMC ने सौंपे 40 एजेंडे, तीन शिफ्ट समेत कई मांगें उठाईं
