न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल मित्रा 25 अक्टूबर माईथन। डीवीसी माईथन सोलर प्लांट परियोजना को लेकर विस्थापित परिवारों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे पर माईथन में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जामताड़ा, धनबाद और पश्चिम बंगाल के विस्थापितों ने हिस्सा लिया। बैठक में वक्ताओं ने डीवीसी पर पुराने वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए नई परियोजना शुरू करने से पहले विस्थापितों की समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई।बैठक में अकबर अंसारी ने कहा कि वर्ष 1953 में डीवीसी ने बांध निर्माण के लिए लोगों की जमीन ली थी, जिसके कारण हजारों लोग विस्थापित हुए। उनके अनुसार, आज तक प्रभावित परिवारों को नौकरी, उचित मुआवजा, रोजगार, शिक्षा, स्कूल, बिजली और पेयजल जैसी सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अब उसी क्षेत्र में सोलर प्लांट लगाने की तैयारी से मछुआरों, नाव चालकों तथा जल-जंगल-जमीन पर निर्भर लोगों की आजीविका पर संकट उत्पन्न हो रहा है।बसु महतो ने कहा कि डीवीसी को पहले विस्थापितों से किए गए पुराने वादों को पूरा करना चाहिए। इसके बाद ही नई परियोजना पर आगे बढ़ने की पहल की जानी चाहिए।वहीं, मुमताज अंसारी ने कहा कि विस्थापित परिवार अपनी जमीन के बदले उचित अधिकार और न्याय की मांग कर रहे हैं। डीवीसी को प्रभावित लोगों के साथ सीधी बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने पुलिस-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विस्थापितों पर दबाव बनाकर परियोजना का काम आगे बढ़ाने के बजाय सहमति और संवाद का रास्ता अपनाने की अपील की।बैठक में नुरुल हसन, काजल मंडल, धनेश्वर सोरेन, हीना सोरेन, गोविंद भंडारी, गोपाल पंडित, प्रेमनाथ पंडित, अमर मंडल, रफीक अंसारी, अयूब अंसारी, हाफिजुद्दीन अंसारी, बद्रीनाथ सोरेन, जाबिर अंसारी, मोहम्मद मुख्तार अंसारी, बाबूलाल मुर्मू, सुमित कुमार सोरेन, अशोक पंसारी, सुनील कुमार मुर्मू, दिलीप हेम्ब्रम, मुखेद अंसारी, हमीद अंसारी, जमाल मियां, प्रेस मरांडी, सुरेंद्रनाथ और विवेक मंडल समेत कई लोग मौजूद थे।
माईथन सोलर प्लांट के खिलाफ विस्थापितों की हुंकार, पहले पूरा करें पुराने वादे
