न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 2 अगस्त मिहिजाम। मिहिजाम के पाल बगान में रविवार को जन सेवा पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश लाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम का संचालन अचिंतो मंडल ने किया। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और युवाओं को जोड़ने की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राकेश लाल ने कहा कि जन सेवा पार्टी जल्द ही एक स्वतंत्र सांस्कृतिक मंच का गठन करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मंच राजनीतिक गतिविधियों से अलग रहकर समाजहित के कार्यों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जनजागरूकता अभियानों को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। उनका कहना था कि समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर सकारात्मक वातावरण तैयार करना पार्टी की प्राथमिकता है।बैठक में यह भी घोषणा की गई कि मिहिजाम के शहीद सीआरपीएफ कमांडेंट प्रमोद कुमार की स्मृति में विद्यार्थियों के लिए एक विशाल मेधा (क्विज) प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में जामताड़ा जिले के साथ-साथ चित्तरंजन क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को भाग लेने का अवसर मिलेगा। राकेश लाल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना, प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच उपलब्ध कराना तथा शहीद प्रमोद कुमार के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए काजू शर्मा को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है। वहीं भगवान राय को परीक्षा नियंत्रक, मंटू दास एवं महेश पासवान को परीक्षा संचालक तथा पवन देव राय और छोटेलाल मंडल को व्यवस्थापक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।बैठक में काजू शर्मा, जितेन मंडल, सामू दास, चंद्रशेखर साव, अमित गोराई, मंटू दास, भगवान राय, छोटेलाल मंडल, विक्की साव, रुकसाना खातून सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इसके अलावा मो. रियाज आलम, समसा खातून, विजय सरकार, रजनी कुमारी, सैकत मजूमदार, बिमला देवी, राहुल सिंह एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शहीद प्रमोद कुमार की स्मृति में होगी जिला स्तरीय मेधा प्रतियोगिता, जन सेवा पार्टी ने सांस्कृतिक मंच गठन की भी की घोषणा
